महिला अधिकारी जमीन खरीदी के मामले में हो गई धोखाधड़ी की शिकार
रायपुर
शासकीय विभाग में कार्यरत महिला अधिकारी को आरोपी ने भूमि के नाम पर 23 लाख की राशि वसूल कर ली। महिला अफसर को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता उस समय चला जब वह अपनी भूमि का सीमांकन करने पहुंची तो पता चला यह शासकीय भूमि है। महिला अफसर की शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस में ने मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी का शिकार हुई महिला कविता अग्रवाल ग्रामीण कृषि अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं और उनके पति आशिष अग्रवाल आयकर विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने मामला 2015 का बताया है,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कविता अग्रवाल से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी रफी अहमद है जो दलदलसिवनी में रहता है। आरोपी रफी अहमद ने भावना नगर हाउसिंग बोर्ड के पास स्थित सरकारी जमीन को अपने हक एवं स्वामित्व की भूमि बताकर कविता अग्रवाल से 23 लाख 23 हजार रुपए ऐंठ लिए। इसका बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब कविता ने उक्त जमीन का सीमांकन कराने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिया। जहां से उन्हें पता चला को आरोपी रफी अहमद द्वारा कूटरचित मुख्तयारनामा(पावर आॅफ अटॉर्नी) तैयार कर जमीन के एवज में कविता अग्रवाल से 23,23,750 रुपए ले लिये और उक्त सरकारी जमीन की रजिस्ट्री भी करवा दी। धोखाधड़ी का शिकार हुई ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कविता अग्रवाल ने जब रफी से पैसे लौटाने को कहा तो आरोपी द्वारा बार-बार आश्वासन देकर बातों को टालता रहा । बार-बार कहने के बावजूद भी आरोपी द्वारा रुपए वापस नहीं लौटाये जाने पर कविता ने खम्हारडीह थाना पुलिस को पूरे मामले की शिकायत की जिस पर आरोपी रफी अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत पुलिस थाने में की गई। खम्हारडीह पुलिस ने धोखाधड़ी एक्ट अधिनियम के के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पाठको की राय